Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


उर्जा संरक्षण : राज्य स्तरीय पुरस्कार में दो लाख रुपये तक इनाम दिया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 जून। उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देे के लिए राज्य सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी वीना हुड्डा  ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली की खपत को कम करने व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा औद्योगिक, व्यवसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार में दो लाख रुपये तक इनाम दिया जाएगा। उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़े औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थानों जिनमें एक मेगावाट से अधिक लोड के उपभोक्ता को पुरस्कार राशि के तौर पर मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थान जिनका कनैक्टेड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है, ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रूपये तक मिलेंगे इसी तरह सरकारी भवन व कार्यालय जिनका कनैक्टिड लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, उनको एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2022 है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नम्बर 223 में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments