सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव.
BOL PANIPAT , 12 मार्च : जिला पुलिस लाइन पानीपत में स्थित सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय आज युवाओं के लिए – ज्ञान और अनुशासन का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शांत और अनुशासित माहौल मिल रहा है, जिसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं -भरपूर उठा रहे हैं।
जिला में पुस्तकालय के नोडल अधिकारी डीएसपी आत्माराम ने बताया कि ज्ञान और व्यक्तित्व विकास के इस केंद्र में आने वाले विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस लाइन पानीपत में स्थित पुस्तकालय की सफलता में हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल भा.पु.से. की प्रेरणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल डॉ. एम. रवि किरण भा.पु.से. के मार्ग दर्शन और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भा.पु.से. के निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय का शुभारंभ तत्कालीन पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर भा.पु.से. ने 17 अगस्त 2024 को किया था।
डीएसपी आत्माराम ने बताया कि यह पुस्कालय आज युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बना हुआ है। इस पुस्तकालय में लगभग 35 से 40 युवा पढ़ाई कर रहे हैं। जिनमे से 20 से 25 युवा सीईटी पास कर चुके हैं। यह पुस्तकालय पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों की ज्ञान जिज्ञासा को शांत करने का केंद्र बना है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध हैं। कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के लिए साहित्यिक और ऐतिहासिक पुस्तकों का भी अच्छा संग्रह रखा गया है। आधुनिक अध्ययन की जरूरतों को देखते हुए यहां कंप्यूटर और प्रोजैक्टर के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक भी पहुंच उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले जो विद्यार्थी नीट, आई.आई.टी जेई ओर सिविल सर्विसिज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से जुड़कर ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। पुस्तकालय के संचालन में लगे पुलिस विभाग के कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं और उनकी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।

Comments