Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद. आरोपी ढाबा संचालक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी व खुर्दो की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना इसराना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर डाहर टोल टेक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि सोमवार को थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान पानीपत गोहाना रोड पर थी। तभी टीम को ईआरवी से सूचना मिली थी कि डाहर टोल टेक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुंरत ढाबे पर पहुंकर चेक किया तो काउंटर के साथ रखे तख्त के नीचे 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित पुत्र इंद्र सिंह निवासी नौल्था के रूप में बताई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार का पूछताछ के बाद आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments