Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


करनाल रेंज पुलिस द्वारा सितम्बर माह में वाहन चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 5 गैंग का सफाया किया. 57 चोरी शुदा वाहन बरामद किए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 06.10.2023, वाहन चोरी करने वाले अपराधियो/गिरोह की धरपकड़ व चोरी शुदा वाहनो की बरामदगी तथा पुलिस कब्जा में लिए गए लावारिस वाहनो का निपटारा करने के लिए करनाल रेंज पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बडी संख्या में चोरी शुदा वाहन बरामद किए गए।
करनाल रेंज में वाहनो की चोरी/तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय अपराधियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए माह सितम्बर, 2023 में एक विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में चोरी शुदा वाहन बरामद किये गये । करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार माह सितम्बर के दौरान करनाल रेंज के अंतर्गत तीनों जिलों करनाल, कैथल व पानीपत में चोरी शुदा वाहनो की तस्करी करने वाले अपराधियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।
उक्त विशेष अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन चोरी जैसी वारदातों मे हो रही बढोतरी के मध्य नजर वाहन चोरी के गिरोहो को पकडने वा चोरी शुदा वाहनो की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी करने बारे तथा पुलिस कब्जा में लिए गए लावारिस वाहनो के निपटारे के लिए माह सितम्बर-2023 में करनाल रेंज में विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। समाज को भय मुक्त बनाने और आमजन के जान व माल की सुरक्षा के लिए तथा अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए रेंज के अंतर्गत तीनों जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहनो की चोरी करने वाले अपराधियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे ताकि आमजन की सम्पति की सुरक्षा की जा सके ।
उन्होंने कहा कि रेंज के विभिन्न थानों में दर्ज वाहन चोरी करने वाले गिरोह व सजा काट चुके अपराधियों अथवा जमानत पर आए हुए आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि वह भविष्य में इस प्रकार के अपराध में संलिप्त न हो । इस आपरेशन के तहत करनाल मण्डल के तीनो जिलो में अब तक कुल 57 चोरी शुदा वाहन बरामद किए गए । जिनमें 5 गैंग का सफाया किया गया तथा 36 पुलिस कब्जा में लिए गए वाहनो का निपटारा किया गया है।
इस अभियान के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप समाज सेवी के रुप मे काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दे, व सम्भव हो सके तो सर्वाजनिक स्थान व घर आदि के आस-पास वाहन कैमरे की निगरानी मे ऱखे। ताकि आमजन के जान व माल की सुरक्षा सुरक्षित की जा सके।

Comments