सतपाल राणा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
BOL PANIPAT : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान परदेस में राजपूत समाज और सामाजिक मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई

सतपाल राणा ने चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री को बताया है कि प्रदेश में राजनीतिक तौर पर क्षत्रीय समाज का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है समाज राजनीतिक और आर्थिक तौर पर पीछे रहा है प्रदेश के नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं हरियाणा सरकार में हमारा एकमात्र मंत्री प्रतिनिधित्व करता है जबकि पिछले सरकारों में कहीं-कहीं मंत्री समाज के हुआ करते थे और समाज का कोई भी नेता सामाजिक लड़ाई नहीं लड़ रहा है इसलिए समाज को हरियाणा में राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है चर्चा के दौरान राणा ने बताया है कि प्रदेश संगठन में भी राजपूत समाज को कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है उन्होंने हरियाणा की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहां है कि हरियाणा सरकार में मंत्री प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और सरकार से अपने फार्मो के नाम लाइसेंस लेकर के इंडस्ट्रियल पार्क के नाम पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और धड़ल्ले से कालोनिया काटी जा रही है और फर्जी कंपनियां खड़ी करके केंद्र और प्रदेश सरकार से अनुदान लेकर के उनको बंद किया जा रहा है ऐसे प्रॉपर्टी डीलिंग मंत्री आपके यहां पर भी हाजिरी लगाते हैं जो की पार्टी की छवि को नुकसान कर रहे हैं राजनाथ सिंह जी ने बड़े ध्यान से सभी चर्चाओं पर विचार किया और कहा है कि प्रदेश संगठन में बात करके समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाया जाएगा और ऐसे मंत्री जो सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं उन पर भी संज्ञान लिया जाएगा

Comments