Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


धर्मशाला के लिए जमीन देने पर किया डिप्टी सीएम का धन्यवाद

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 27, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : कश्यप राजपूत सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पानीपत जिला प्रधान धर्मबीर कश्यप ने कश्यप समाज को पानीपत में धर्मशाला बनाने के लिए जमीन देने की मांग को स्वीकार करने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए बताया कि गत 24 जून को कश्यप राजपूत सभा के तत्वधान में कश्यप समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था जिसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्यातिथि पधारे थे और कश्यप समाज को पानीपत में धर्मशाला की ज़मीन देने की घोषणा की थी। उन्होंने आगे बताया कि समाज ने डिप्टी सीएम के समक्ष जिला के गांव बिंझल के तीन मासूम बच्चों के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के लिए शांतिपूर्वक धरना स्थल की तरफ जा रहे कश्यप समाज के लोगों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को वापिस लेने की मांग भी रखी थी जिस बारे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केस को सुलझाने की बात कही थी। जिला अध्यक्ष पानीपत ने आगे बताया कि यदि डिप्टी सीएम अपनी घोषणा अनुसार कश्यप समाज के लोगों पर दर्ज झूठा केस वापिस करवा देते है तो प्रदेश कश्यप समाज उनका अहसान चुकाने में कोई कोर-कसर नही छोड़ेगा और आगामी चुनावों में दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने के लिए दिन-रात एक कर देगा। प्रेस वार्ता में कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरडी कल्याण भी उपस्थित रहे, उन्होंने बताया कि कश्यप समाज की प्रदेश में अच्छी आबादी है जो चुनावो में 23 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। करनाल लोकसभा में तो हर विधानसभा में कश्यप समाज ही हार-जीत तय करता है। सरकार को कश्यप समाज की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। और लगभग 10% से अधिक की जनसंख्या वाले कश्यप समाज का उसकी जनसंख्या के अनुपात में में का ध्यान रखना चाहिए। पानीपत जिले में कश्यप समाज को धर्मशाला जगह की घोषणा के के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का समस्त कश्यप समाज ने आभार व्यक्त किया।।मीटिंग में कश्यप राजपूत सभा की जिला पानीपत कार्यकारिणी व उपप्रधान राज सिंह कश्यप, जिला महासचिव रणबीर सिंह , युवा विंग के प्रदेश महासचिव प्रदीप उपली, जिला पार्षद प्रतिनिधि दयाराम कश्यप, ईश्वर सिंह कश्यप जिला प्रधान सोनीपत, सुखबीर कश्यप सरपंच , सतीश कश्यप, बिजेंद्र कश्यप बिंझौल, चांद कश्यप मास्टर, देवीदयाल कश्यप, विक्की कश्यप , रमेश कश्यप, व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments