अनुसूचित जाति के अभ्यार्थियों को ड्रोन प्रशिक्षण हेतु आमत्रित
BOL PANIPAT , 3 अक्टूबर। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा ड्रोन इमेजिन और इनफॉरमेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटिड (दृश्या) के माध्यम से अनुसूचित जाति के पुरूष व महिला को ड्रोन पाइलेट व ड्रोन इमेजिन ट्रेनिंग दिए जाने के लिए आवेदन पत्र आमत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी जो कि अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखता हो व जिसकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो एवं शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और परिवार वार्षिक आय 3 लाख तक हो। उक्त योग्यता को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 10 अक्टूबर तक अपना नाम उपयुक्त दस्तावेज के साथ जिला प्रबन्धन, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, गीता मंदिर रोड़, गीता कॉलोनी, गीता नर्सरी स्कूल बिल्डिंग प्रथम तल पर जमा करवा सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए टेलीफोन नम्बर 0180-2635406 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments