Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


लापता युवक का 9 महीने बाद भी नहीं लग पाया सुराग

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 21, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT सनौली(प्रीति शर्मा) : गांव झाम्बा की कालोनी से लापता एक युवक का 9 महीने बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे युवक के परिजन बहुत परेशान है। थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में गांव झाम्बा की कालोनी वासी मीना पत्नी शोकिन राणा ने बताया की उसका 18 वर्षीय पुत्र जावेद उर्फ गुल्लु 23 जून 2021 को सुबह करीब 9 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया था।

जावेद देर रात तक वापिस घर नहीं लौटा तो, उसकी हर जगह पर तलाश की गई। जावेद उर्फ गुल्लु का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। हर जगह से निराश होने के बाद 23 अक्तूबर को थाना सनौली पुलिस को लिखित शिकायत देकर जावेद की तलाश करने की गुहार लगाई गई। वही अब 9 महीने बीत जाने के बाद भी जावेद का कही कोई सुराग नहीं लग सका है। जिससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है।

Comments