Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इसराना में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2025 Tags: , , , , ,

-लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश।

BOL PANIPAT : इसराना 16 सितंबर। एसडीएम कार्यालय इसराना में मंगलवार को टीबी मुक्त पंचायत अभियान के लिए एसडीएम नवदीप नैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शामिल पंचायत, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के साथ एसडीएम ने अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने के लिए चर्चा की गई।
एसडीएम नवदीप नैन ने बताया कि इसराना उपमंडल के अंतर्गत इसराना व मतलौड़ा ब्लॉक में टीबी के मरीजों की संख्या 752 है। स्वास्थ्य विभाग एनटीईपी कार्यक्रम के तहत मरीजों के घर जा कर फ्री टेस्ट, दवाइयों के अलावा डाइट उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए व टीबी से बचाव के लिए पंचायत विभाग  ब्लॉक के सभी गांवों में वाल पेंटिंग कराएगा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्ची में जागरूकता के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई जाए। बच्चे जागरूक होगे तो वो अपने घरों व आस पास के लोगों को जागरूक करेंगे।
बैठक में एएमओ पीएचसी नौल्था से डॉ दिनेश बिंद्रा, सीएचसी अहर से एसएमओ, खंड शिक्षा अधिकारी अनिता गर्ग, एबीपीओ संदीप दौचक, सीडीपीओ पुष्पा रानी, एसईपीओ इसराना जगबीर सिंह व एसईपीओ मतलौड़ा नवीन शामिल रहे।

Comments