Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री अंत्योदय मेलों से गरीबों की आय बढ़ाने के प्रयास: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 जून। शुक्रवार को इसराना ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में इसराना ब्लॉक के लोगों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब लोगों की आय बढ़ाने के लिए मेले का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 18 विभागों के स्टाल लगाए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य लक्ष्य गरीब परिवारों की आय में वृद्धि करना है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसी के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

मेले के आयोजन के दौरान इसराना ब्लॉक मेले के नोडल अधिकारी व सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित पात्र लोगों से बातचीत की व उन्हें प्रदान की जा रही योजनाओं से सम्बंधित और आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज इस मेले में इसराना ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 300 लाभार्थियों को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि लोगों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेलों में विभिन्न बैंकों द्वारा भी अपने स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर एलडीएम कमल गिरधर, सीएमजीजीए पराग जसवाल व सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments