Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर 32.79 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 सितंबर । थाना माडल टाउन पुलिस ने असंध रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे एक युवक को 32.79 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कमल निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर मदान हस्पताल के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि असंध रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे इदगाह कॉलोनी की तरफ एक युवक गांजे की पुड़िया बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने बैठा युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक को मौके पर ही काबू किया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान कमल पुत्र भाना राम निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बापौली जसबीर सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी में गांजे की 9 पुड़ियां बरामद हुई। बरामद गांजे का वजन करने पर वह 32.79 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह बीते सितंबर माह में काम से दिल्ली गया हुआ था। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उसने वहा मिले एक अज्ञात व्यक्ति से गांजे की 25 पुड़िया कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने गांजे की 16 पुड़िया राह चलते अज्ञात नशा करने वालों की बेच दी और बुधवार को बची गांजे की 9 पुड़िया लेकर वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Comments


Leave a Reply