कार चोरी में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 19 मार्च 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने कार चोरी में शामिल दूसरे आरोपी को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी कृष्ण ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी जयपाल निवासी गन्नौर के साथ मिलकर कार चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कृष्ण को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। चोरीशुदा कार पहले बरामद की जा चुकी है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पानीपत सेक्टर 12 में घर के बाहर से चोरी हुई बलेनो कार में सवार होकर घूम रहे आरोपी जयपाल निवासी गन्नौर को कुरुक्षेत्र सीआईए पुलिस टीम ने बीती 13 फरवरी को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस टीम गत दिनों आरोपी जयपाल को पूछताछ के लिए कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ में आरोपी जयपाल ने गन्नौर निवासी अपने साथी आरोपी कृष्ण पुत्र सुरेश के साथ मिलकर कार चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी जयपाल को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी कृष्ण की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
कार चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है
थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी जगदीश पुत्र जयगोपाल ने शिकायत देकर बताया था कि उसने 31 जनवरी 2024 की रात अपनी बलेनो कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा कार नही मिली। अज्ञात चोर कार को चोरी कर ले गए। जगदीश की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments