बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. चोरी की एक बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 9 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू, चोरी की एक बाइक बरामद. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से चोरी की एक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र सुधीर व आशु पुत्र रामपाल निवासी सनौली खुर्द पानीपत के रूप में हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया सीआईए-टू पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव काबड़ी अड्डे पर संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त स्पलेंडर बाइक मार्च में पालिका बाजार पानीपत से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में नीरज पुत्र टहल राम निवासी वार्ड-12 कुटानी चुंगी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नीरज ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह पालिका बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। 6 मार्च को उसने दुकान के सामने अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी की थी। कुछ समय बाद देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। नीरज की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बाइक चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया चोरी की उक्त बाइक गिरफ्तार आरोपी आशु व शुभम के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments