चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 37 हजार रूपए बरामद.
परिवार गया था बालाजी दर्शन के लिए आरोपी ने अपने साथी आरोपी के साथ घर में घूसकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
BOL PANIPAT , सीआईए वन की टीम ने जगदीश नगर में घर से नगदी व जैवरात चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर साय कुटानी रोड पर पहलवान चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कृष्ण उर्फ शंकर पुत्र मांगेराम निवासी दलबीर नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर स्काई लार्क के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी कृष्ण उर्फ शंकर पुत्र मांगेराम निवासी दलबीर नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बतरा कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी संजय पुत्र छतरपाल के साथ मिलकर दिसम्बर 2022 में दलबीर नगर में संजय के चाचा के घर से एक लाख रूपए कैश व जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना किला में रमन पुत्र पवन निवासी जगदीश नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी कृष्ण उर्फ शंकर ने पुलिस पूछताछ में बताया चोरी किया कैश उसने अपने पास रख लिया था व जैवरात साथी आरोपी संजय ने अपने पास रख लिये थे। आरोपी ने चोरी किये 1 लाख रूपए में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी कृष्ण उर्फ शंकर के कब्जे से बचे 37 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल इसका साथी आरोपी संजय चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद है। आरोपी संजय को जल्द ही जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ की जाएगी।
आरोपी कृष्ण उर्फ शंकर का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के जिला के विभिन्न थानों में 6 मुकदमें दर्ज है। आरोपी करीब एक साल पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
यह था मामला
थाना किला में जगदीश नगर निवासी रमन पुत्र पवन ने शिकायत देकर बताया था कि 6 दिसम्बर 2022 को उसके माता पिता बालाजी दर्शन के लिए गए थे। 7 दिसम्बर की रात वह घर पर अकेला ही सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ व उसका सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने नगदी व जैवरात चैक किये तो वह नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर में घूसकर उक्त जैवरात व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित रमन की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments