जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम सीजेएम ने जुलाई माह में जिला जेल में लगाई पहली लोक अदालत
BOL PANIPAT : 6 जुलाई-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार, आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने जुलाई माह में जिला जेल, पानीपत में कैदियों के लिए पहली विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम अमित शर्मा ने कैदियों की समस्याओं को सुना व जेल अधीक्षक को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस लोक अदालत में 12 मामले रखे गए, जिनमें से 04 मामलों का निपटारा किया गया। आरोपियों को हिरासत से रिहा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक देवी दयाल मौजूद रहे।

Comments