महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी जाटल के 30 विद्यार्थियों का कम्पनी में चयन.
BOL PANIPAT , 8 अप्रैल। राजकीय बहुतकनीकी जाटल में शुक्रवार को सयुक्त केम्पस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कि गई। जिसमे बीएमआर इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड और नेक्टर लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि पहुंचे। संस्थान के इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजिनियरिंग डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने केम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। जिसमे कुल 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ। बीएमआर इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल के 8 और मेकेनिकल के 15 विद्यार्थियों का चयन किया और नेक्टर लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल के 5 और मेकेनिकल के 2 विद्यार्थियों का चयन किया।
प्रधानाचार्य राजीव नरवाल और प्लेसमेंट अधिकारी जसबीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों कों प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाये दी। इस अवसर पर विवेक कुमार सिंह, वतन आदि मौजूद रहे।

Comments