Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्व. देवेन्द्र छोकरा की 13वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 8, 2024 Tags: , , , , ,

शिविर में 377 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

 BOL PANIPAT : 8 सितम्बर,  सनौली रोड स्थित ऋषि कालौनी स्थित देवेन्द्र भोजनालय में स्व. देवेन्द्र छोकरा जी की 13वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया पानीपत रेडक्रॉस के सहयोग से किया गया। रेडक्रॉस से आई टीम की संचालिका डा. पूजा सिंघल ने बताया कि शिविर में 377 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। जो कि व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए एक रिकार्ड है। शिविर में विधायक प्रमोद विज, वरिंदर शाह  बुल्लेशाह, संजय अग्रवाल द्वारा रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। तरूण छौक्करा ने आए हुए सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लोकेश नांगरू, सरदार भूपिन्द्र सिंह, रमेश माटा, शाम सुंदर बतरा, अजय आहूजा, अनिल आहुजा, आलोक गुप्ता, नरेश, विजय, पंकज सेठी, रवि, सुनील गुलाटी, प्रेम आहुजा, सरपंच राज कुमार मलिक, मुकेश टुटेजा आदि मुुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments