तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का समापन. 700 लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया : सुरेश काबरा
BOL PANIPAT : तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर का समापन, 5 ,6 ,7 दिसंबर तीन दिवसीय से चल रहे जीटी रोड पर डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे में आज शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , हरपाल ढांडा ने कहा नर सेवा नारायण सेवा हे पूरे पानीपत के आसपास के कई लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया और कहा सेवा के ऐसे कार्य प्रति वर्ष होते रहने चाहिए , आयोजक समिति से संदीप कौशिक एवं सुरेश काबरा ने बताया कि तीन दिन में लगभग 700 लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया,एवं बताया कि प्रति वर्ष इस तरह के आयोजन को करते रहेंगे ,साथ ही उन सभी संस्थाओं का एवं समाज सेवी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्य में योगदान दिया ,कार्यक्रम में महापौर कोमल सैनी मेयर पति दिनेश सैनी एवं DEO राकेश बुरा जी समापन समारोह में पहुंचे और कहा कि पानीपत में इस तरह के कैंप लगते मैने नहीं देखा जिसमें चंद घंटों में कृत्रिम अंग लगाकर लोगों की असली जरूरत को पूरा किया जाता हो ,लगभग 250 से अधिक रिक्शा और व्हील चेयर दी गई , साथ ही पैर ,हाथ कान की मशीन वॉकर , कैलिपर,छड़ी इत्यादि कई उपकरण भी दिये गए, एक दिव्यांग ने बताया कि मेरे पैर लग गया अब में चलने लग गया हुं अपनी रोज़ी रोटी कमाने लाइक हो गया हुं ,आयोजन समिति को बहुत बहुत धन्यवाद , कार्यक्रम में पार्षद नवल जिंदल विनोद खंडेलवाल ,हरि ओम तायल ,संजय गर्ग ,राजीव गर्ग ,सतबीर गोयल, राजीव जैन, विकास गोयल ,मदन मोहन भयाना ,ईश्वर अग्रवाल ,रमेश माटा,ब्रह्म कुमारी से अंजना दीदी, गीता यूनिवर्सिटी से अंकुश बंसल , राकेश भार्गव जसपाल भयाना ,राकेश भयाना ,पी डी चौधरी कृष्ण रेवड़ी ,अमृत वर्मा महेंद्र कंसल ,नरेश आचार्य, बलदेव खुराना,मास्टर मुकेश बॉस , अनिल रोहिल्ला ,नमन, इत्यादि मौजूद रहे,

Comments