सेल्फ रजिस्ट्रेशन से मजबूत होगी जनगणना: प्रशासन का डिजिटल फोकस तेज
-खुद करें पंजीकरण, बढ़ेगी पारदर्शिता. सेंसस पोर्टल पर कर्मचारियों को निर्देश.
BOL PANIPAT , 21 अप्रैल। जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सेंसस पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर फोकस किया है। उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण समय सीमा के भीतर पूरा करें। उपायुक्त के अनुसार अनुसार, सेल्फ रजिस्ट्रेशन से डेटा एंट्री में त्रुटियां कम होंगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। यह कदम न केवल कार्य की गति बढ़ाएगा बल्कि कर्मचारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगा।
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि जो कर्मचारी समय पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी को निर्देशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द पंजीकरण करने की अपील की गई है।
सीईओ डॉ किरण ने अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करते हुए कहा कि ऐसा करने से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी और समय की बचत होगी। इसके लिए कर्मचारियों को तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रक्रिया से वंचित न रहे। सीईओ ने बताया कि यह पहल जनगणना को डिजिटल रूप में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में योजनाओं और नीतियों के लिए सटीक डेटा उपलब्ध हो सकेगा।

Comments