Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एकता व सदभावना को लेकर ग्राम स्तर पर होगें सैमीनार आयोजित : डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 23, 2024 Tags: , , , ,

-जिला सचिवालय में जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक में किया विभिन्न मुद्दो पर विचार विमर्श

-आपसी भाईचारे को बढ़ावा देकर शांति व सौहार्द पूर्ण जीवन जीएं :एसपी अजीत सिंह शेखावत

-बैठक में एस सी, एस टी एक्ट के अंतर्गत 1 दिसंबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक कुल दर्ज 12 केसो में पीडि़तो को एक्ट अनुसार सहायता प्रदान की गई

BOL PANIPAT , 23 जुलाई। जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की मंगलवार को सचिवालय में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के तहत दर्ज मामलो पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एस सी, एस टी एक्ट के अंतर्गत 1 दिसंबर2023 से 31 मार्च 2024 तक कुल दर्ज 12 केसो में पीडि़तो को एक्ट अनुसार सहायता प्रदान की गई।
उपायुक्त ने बताया कि समाज की एकता को कायम करने को लेकर जिले भर में कमेटी द्वारा गांव स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति व उन्हें समाज के अन्य वर्गो के साथ इकटठा रह कर उनके लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान है। हमें इसे समझना चाहिए व मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ अपने जीवन का निर्वहन करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि हमें भेदभाव की इस लकीर को मिटा कर आपसी प्रेमपूर्ण वातावरण में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध रखते हुए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कमेटी के सदस्यों से सुझाव मांगे व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने एससी, एसटी एक्ट के तहत 12 केसो में पीडि़तो को एक्ट अनुसार जो सहायता प्रदान की गई के बारे में भी बताया। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा, विनोद, प्राण रत्नाकर, सत्यवान झण्डा, सत्यप्रकाश वेद के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments