Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह दहिया ए.डी.जी.पी.वाई पूरन कुमार आई.पी.एस. के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 13, 2025 Tags: , , , ,

-वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया, इस केस की जाँच सी.बी.आई. से की जाये ताकि सच्चाई सामने आ सके – मनजीत दहिया

BOL PANIPAT : सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया आज ए.डी.जी.पी. वाई पूरन कुमार आई.पी.एस. के परिजनों से मुलाकात करने उनके चण्डीगढ़ आवास पहुँचे। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह दहिया ने मुलाकात के दौरान कहा कि आज उच्च पदों पर बैठे अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के सीनियर आई.पी.एस. अधिकारी वाई पूरन कुमार ए.डी.जी.पी. की आत्महत्या मामले में पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया जो कि हरियाणा के लिए शर्म की बात है। मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि सभी देशवासी इस न्याय की लड़ाई में वाई पूरन कुमार के परिवार के साथ खड़े हैं। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी तभी स्वर्गीय वाई पूरन कुमार को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घटना से पूरा देश दुःखी है और इस घटना से सर्व समाज को भी बहुत आघात पहुँचा है। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति नेता मनजीत सिंह दहिया ने ए.डी.जी.पी. वाई पूरन कुमार के निवास स्थान पर पहुँच कर श्रद्वाजलि अर्पित की और उनकी धर्मपत्नी पी. अमनीत कौर वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी व उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की और कहा कि वाई पूरन कुमार का निधन केवल व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए गहरी चोट है। हरियाणा ने सर्वश्रेष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी खो दिया है जिसकी पूर्ति असंभव है। मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि एक वरिष्ठ आई.एस. अधिकारी के पति को यदि अब तक न्याय नहीं मिला तो सामान्य अनुसूचित जाति और गरीब के लिए न्याय की आशा नहीं बचती। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं और मानवीय अधिकारों का खुला उल्लंघन है। जब इतने ऊँचे पदों पर आसीन अनुसूचित अधिकारी भी अन्याय और अपमान का शिकार बन रहे है तो यह शासन पर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के सभी पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता तथा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के सभी पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता इस न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि दोषियों अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि श्री वाई पूरन कुमार को न्याय मिल सके क्योंकि इस घटना से न केवल अनुसूचित जाति समाज दुखी है बल्कि सर्व समाज को भी बहुत दुख हुआ है कि एक वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी को न्याय नहीं मिल पा रहा है समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग नेता मनोहर लाल चांदीवाल, वकील चन्द वर्मा, राजेन्द्र सिंह, जय भगवान राठी आदि ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृहमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग की है कि वाई पूरन कुमार आई.पी.एस. को न्याय दिलवाये और दोषीगणों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करें ताकि अन्य कोई घटना दोबारा ना घटे।

Comments