Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


40 प्रतिशत अनुदान पर लगावाएं बायोगैस प्लांट : एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 सितम्बर : अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत बायोगैस प्लांट योजना शुरू की गई है । इस योजना के तहत बायोगैस प्लांट की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है । योजना का लाभ पोल्ट्री फार्म तथा व्यावसायिक , खुद की डेयरी व गौशाला लाभ उठा सकते है । एडीसी वीना हुड्डा ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए 20 सितम्बर 2022 तक आवेदन करें ।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 25 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर अधिकतम 1 लाख 27 हजार 200 रुपये की धनराशि का अनुदान , 35 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख 2 हजार रुपए की धनराशि का अनुदान , 45 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख 38 हजार 800 रुपए की धनराशि का अनुदान , 60 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 2 हजार 400 रुपए की धनराशि का अनुदान , 80 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 95 हजार 600 रुपए के धनराशि के लगभग अनुदान दिया जाएगा । एडीसी ने बताया कि लाभार्थी इस स्कीम की अधिक जानकारी के लिए स्थानीय अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते है तथा अपना आवेदन भी इस कार्यालय में 20 सितम्बर तक जमा करवा सकते है ।

Comments