Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


 NSS यूनिट द्वारा सात दिवसीय स्पेशल NSS कैंप का शुभारंभ किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आज आईबी पीजी महाविद्यालय में NSS यूनिट द्वारा सात दिवसीय स्पेशल NSS कैंप जिसका विषय है “आत्मनिर्भर भारत” का शुभारंभ किया गया । आज के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. दिनेश  राणा रहे । उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हमारी पहचान है अगर हम आत्मनिर्भर हैं तो हम अपने देश को विकसित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं । कार्यक्रम का प्रारंभ  सरस्वती मां का दीप प्रज्वलन करके हुआ । उसके बाद  सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रारंभ किया । कशिश मोनू राणा, ऐश्वर्या, अक्षित, सागर व‌ प्राची ने नृत्य प्रस्तुत किया। मोनिया, रीना, पार्ती,  सागर राना, विनीत, तान्या, अंजलि  ने देशभक्ति गीत गाए । रीना ने ‍आत्मनिर्भर भारत पर भाषण दिया । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है स्वयं पर निर्भर होना यानी खुद को किसी और पर आश्रित न करना। उपप्राचार्या डॉ मधु शर्मा जी ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का मतलब है कि आपके पास जो स्वयं का हुनर है उस के माध्यम से एक छोटे स्तर पर खुद को आगे की और बढ़ाना है या फिर बड़े स्तर पर अपने देश के लिए कुछ करना है । एन.एस.एस संयोजक डॉ जोगेश कुमार जी  ने कहा कि एन.एस.एस का सात दिवसीय शिविर खोतपूरा गांव में लगाया जा रहा है जिसमें स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे खेलकूद, योगा, फर्स्ट एड नर्सिंग की ट्रेनिंग, आत्मनिर्भर भारत पर रैली, सफाई अभियान, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता आदि करवाई जाएंगी। आज सायं कालीन सत्र में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ शर्मिला यादव, डॉ प्रवीण कुमार और प्रोफेसर अंजली गुप्ता ने निभाई। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीना बीकॉम फर्स्ट, द्वितीय स्थान तुलसी बी ए सेकंड और तृतीय स्थान नैंसी बीए सेकंड ने प्राप्त किया। मंच का संचालन डॉक्टर पूजा मलिक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. शशि प्रभा,  लेफ्टिनेंट राजेश, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, डॉ. निधि, प्रोफेसर माधवी, प्रोफेसर नीतू मनोचा, प्रोफेसर साक्षी, प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर मजंली, प्रोफेसर रितु भारद्वाज, प्रोफेसर दीप्ति, प्रोफेसर काजल और शालू आदि उपस्थित रहे।

Comments