चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार.दो वारदातों का खुलासा. चोरी का एक गैस सिलेंडर बरामद.
BOL PANIPAT : 16 जुलाई 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने आंगवाड़ी केंद्र व घेर में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मंगलवार शाम को उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान ज्योति कॉलोनी निवासी राशिद उर्फ कालू व प्रकाश नगर निवासी नवशाद के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक गैस सिलेंडर लेकर उग्राखेड़ी मोड़ पर खड़े है। सिलेंडर चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपनी पहचान राशिद उर्फ कालू पुत्र सोनी निवासी ज्योति कॉलोनी व नवसाद पुत्र शहजाद निवासी प्रकाश नगर के रूप में बताई। सिलेंडर बारे पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बीते मई महीने में गांव नौल्था में आंगवाड़ी केंद्र से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में अनीता पत्नी राजेश निवासी नौल्था की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 5 मई की रात गांव करहंस में घेर से इन्वर्टर व बेटरी चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में राजेश पुत्र खेमचंद निवासी करहंस की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वे नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदातों का अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक गैस सिलेंडर बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments