Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सूने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. 3150 रूपए बरामद. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2024, थाना सदर पुलिस टीम ने न्यू बोहली गांव में सूने मकान के ताले तोड़कर सोने व चांदी के जैवरात चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।  नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह तीनों और वारदात में शामिल फरार उनका साथी आरोपी अभिषेक नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के चारों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर पुलिस टीम को शनिवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक रिफाइनरी लोहा पुल के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कुलविंद्र पुत्र निर्मल सिंह निवासी बोहली के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी आरोपी अभिषेक व दो नाबालिग साथी आरोपियों के साथ मिलकर करीब एक सप्ताह पहले रात के समय न्यू बोहली गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जैवरात व कुछ नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में सुमन पत्नी जसविंदर निवासी न्यू बोहली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना सदर में सुमन पत्नी जसविंदर निवासी न्यू बोहली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 15 अगस्त को घर पर ताला लगाकर परिवार सहित कुरुक्षेत्र में ननद के घर गई थी। वहा से 18 अगस्त को वापिस घर आए तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व लोहे की पेटी के ताले टूटे मिले। सामान चैक किया तो 5 तोला वजनी सोने के दो सेट, एक अंगूठी व चांदी की पाजेब नही मिली। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। थाना सदर में सुमन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना सदर पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी कुलविंदर की निशानदेही पर चोरी की उक्त वारदात में शामिल उसके दोनों नाबालिक साथी आरोपियों को रविवार को सिंहपुरा फाटक के पास से गिरफ्तार किया। दोनों नाबालिग आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा नगदी में से बचे 3150 रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया। और आरोपी कुलविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में शामिल फरार आरोपी अभिषेक के ठिकानों का पता लगा काबू करने व चोरीशुदा जैवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments