बड़ी धूमधाम से मनाया गया शिव रात्रि पर्व
BOL PANIPAT : (1 मार्च) श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरि जी महाराज सनौली रोड पानीपत में शिव रात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी भक्तों ने शिवलिंग पर अभिषेक किया एवं शिव नाम का पाठ किया। आज के मुख्य अतिथि जगदीश जुनेजा, जतिन जुनेजा (पैरीन ज्वैलर्स, हुडा) द्वारा रूद्राभिषेक एवं ज्योत प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धर्माथ कार्यों हेतु मन्दिर परिसर में डिस्पैन्सरी का उद्घाटन सुनील मुंजाल एवं ऊषा मुंजाल के कर कमलों द्वारा किया गया।
जिसकी सेवा का कार्यभार डाक्टर श्री क्ष्ण लाल जुनेजा एवं अमित तनेजा जी द्वारा किया गया। इसके बाद श्री राधा वल्लभ सत्संग परिवार से पधारे रवि आहुजा द्वारा श्री भोलेनाथ का गुणगान किया गया। सत्संग में आए हुए भक्तजनों ने झूमकर भोलेनाथ जी के विवाह में धूम मचाई और फूलों की होली का आनन्द लिया।
इस अवसर पर श्रीमति सपना बजाज, बिहारी लाल सेठी, कृष्ण गोपाल सेठी, हरीश खुराना, पूर्ण बजाज, मदन लाल खट्टर, कृष्णा आर्य, हरीश नागपाल, कृष्ण लाल मनचन्दा, चिमन गुलाटी, देवेन्द्र खट्टर, योगराज आर्य आदि उपस्थित रहे।

Comments