Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


10वीं कक्षा में हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर शिवानी को एचयूजे ने किया सम्मानित.बहन -भाई को गाड़ी में बैठा कर गांव में घुमाया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 18 मई। खंड के गांव कवी की भांजी व राजकीय कन्या हाई स्कूल की छात्रा शिवानी शर्मा ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिस ख़ुशी में शिवानी शर्मा को हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ट्रेड रजि0 ,स्कूल स्टाफ व ग्राम पंचायत कवी ने सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मनित किया। शिवानी ने बताया की उसने जितने समय भी पढ़ाई की बड़ी मेहनत और लग्न से की। गांव में साइंस का अध्यापक कारण आखिर के दो महीने गणित के अध्यापक ने साइंस की पढ़ाई कराई।

शिवानी ने 496 /500 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने बताया की हर किसी के दिल में है की प्राइवेट स्कूल में पढ़ कर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है लेकिन नहीं अगर अपने होंसले बुलंद हो तो किसी भी मंजिल प्राप्त की जा सकता है। शिवानी शर्मा के भाई परीक्षित शर्मा ने भी 486 /500 अंक लेकर मुकाम हासिल किया है। परीक्षित ने बताया की उसकी लिखाई अच्छी न होने के कारण उसकी बहन से उसके 10 नंबर कम आये। लेकिन उसको ख़ुशी है की उसकी बहन ने प्रदेश तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को शिवानी शर्मा व परीक्षित शर्मा को गाड़ी में बैठकर डीजे के साथ गांव में घुमाया ताकि इससे अन्य बच्चे भी सिख ले की सरकारी स्कूल भी पढ़ाई के क्षेत्र में पीछे नहीं है और अभिभावक ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों ने प्रवेश दिलाएं। इस अवसर पर एचयूजे प्रदेश अध्यक्ष आर पी वशिष्ट ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल लक्ष्मी नारायण ,राजकीय कन्या हाई स्कूल हेड मास्टर जय भगवान ,सरपंच बिट्टू ,पंच व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments