Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जूनियर विंग द्वारा मनाया गया तीज त्यौहार.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज नर्सरी से तीसरी कक्षा की छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास से हरियाणा का लोकोत्सव तीज  पर्व मनाया गया।
 छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषाओं में मनमोहक नृत्यों से त्योहार की रौनक बढ़ा दी। लोकगीतों पर थिरकते पांव मोनो जीवन में नवरंगों का संचार कर रहे थे।
वेदिका, गुंजन, हरमन,अदिति ,महक, मिष्टी,विधि , मनजोत दीपांशी , क्यारा , सौम्या आदि ने अपने नृत्य से सभी को प्रभावित किया । छात्राओं ने इस अवसर पर तरह-तरह के व्यंजनों का  स्वाद लिया इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाई और झूलो का आनंद लिया।।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी अरोडा , उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता एवं जूनियर विंग प्रभारी रीतू गोयल ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार जीवन की नीरसता को रंगों से सराबोर कर देते हैं । उन्होंने ने बच्चों से त्यौहारों को प्रेम और सद्भावना से मनाने  के लिए प्रेरित किया। बच्चों को इस त्यौहार को मनाने में सहायता करने के लिए अध्यापिका गीता, सोनम और सीमा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जूनियर बैंक का सारा स्टाफ छात्राओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए सभागार में उपस्थित रहा।

Comments