स्वास्थय कर्मचारी संघ हरियाणा ने तीन दिनो के विरोध प्रर्दशन की शुरुआत की
BOL PANIPAT : आज दिनांक 27.06.2022 को स्वास्थय कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ने तीन दिनो के विरोध प्रर्दशन की शुरुआत की . धरने की अध्यकक्षता जिला अध्यक्ष संदीप कुण्डु व संचालन सुनील कम्पुयटर सहायक ने किया. धरने के मुख्य वक्ता के रुप से हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेष उपाध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया की हरियाणा मे एन.एच.एम कर्मचारीयो पर जो तुगलकी फरमान लागू किया है. उसका भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ कडा विरोध करता है और सरकार को कहा कि जल्द ही एन.एच.एम कर्मचारीयो पर 7 वेतनमान लागू करे अन्यथा जल्द इस आन्दोलन मे हरियाणा के सभी कर्मचारी अपने पुष्प चढ़ाने का काम करेंगे .मुख्य वक्ता के रुप मे गौरव सहगल प्रदेष कार्यालय सचिव व प्रदेष महामंत्री जितेन्द्र वत्स ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों मे आज एन.एच.एम कर्मचारी दरी पर है .जिसका जिम्मेवार सरकार है. उन्होने बताया की आज जिला जीन्द की डिलीवरी का कार्य , रेफरल ,एस.एन.सी.यू , आर.बी.एस.के, एन.एच.एम कार्यालय के सभी कार्य बाधित हुऐ. कुलदीप आर्य द्वारा बताया गया की अगर सरकार नही मानती है तो जल्द ही एक बडा आन्दोलन का रुप लेगा. उन्होने कहा कि अगर सरकार द्वारा जल्द ही एन.एच.एम कर्मचारीयो की मांगो को पूरा करने हेतू संघ की बेठक बुलाई जाये एन.एच.एम कर्मचारी पर जल्द ही 7 वेतनमान लागु हो, एन.एच.एम कर्मचारीयो की वेतन विसंगतिया दूर करना हो और संघ द्वारा दिये गये मांग पत्र को पूरा किया जाये . धरने पर अमित लाडवाल उपाध्यक्ष जिला जीन्द , राजरानी ए.एन.एम, शीतल स्टाफ नर्स, शकुन्तला,सीमा मवाना स्टाफ नर्स , सन्तोष ए.एन.एम , योगेश हरेंद्र,कुलबीर,पवन अलेवा,सुभाष कंडेला, प्रोमिला,बिमला, संतोष,रिम्पी,सुनीता ए.एन.एम ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया ।

Comments