मुख्य प्रशासक द्वारा 16 करोड के प्लॉट आवंटन घोटाले में पानीपत सेक्टर 12 के 6 प्लाटों पर शो कॉज नोटिस जारी
BOL PANIPAT : ( 24 फरवरी) प्रशासन द्वारा 16 करोड प्लाट आवंटन घोटाले के मामले में 6 प्लाट मालिक धारकों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया उक्त मामले की जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला परिषद द्वारा कई बार मुख्य प्रशासक को शिकायतें की गई थी और इस शिकायत की जांच विजिलेंस पंचकूला द्वारा भी की जा रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला द्वारा कमला देवी प्लॉट नंबर 734पी,232 A, , प्रताप मलिक प्लॉट नंबर 1061, जसबीर मलिक प्लॉट नंबर 1413, जय भगवान प्लॉट नंबर 1412, केला देवी प्लाट नंबर प्लॉट नंबर 975,,568 बलविंदर सिंह 568 B sector 12 का शो कॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.
शिकायतकर्ता ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 16-5-19 को घोटाले वाले ड्रा के प्लाटों को कैंसिल करने के लिए मुख्य प्रशासक पंचकूला द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्लाटों में मुख्यमंत्री से केवल एक प्लाट की मंजूरी आई थी लेकिन पीएस टीसीपी ने अपने आप बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के इसमें पांच प्लाट और जोड़ दिए गए और जोड़ते समय रेट के बारे में 11% ब्याज लेने की बात कही गई थी लेकिन दलालों और अधिकारियों ने मिलीभगत के तहत अप्रूवल पत्र में उस लेटर को नहीं लगाया गया और पुराने रेट को जोड़कर करोड़ों रुपए का फायदा पानीपत के एक दलाल को पहुंचाया गया
स्वामी ने बताया कि मुख्य प्रशासन के पत्र के बाद संपदा अधिकारी द्वारा प्लाट धारकों को शो कॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है
संपदा विभाग द्वारा नोटिस जारी होते ही दलालों मे पूरा हड़कंप मचा हुआ है और दलाल किसी भी सूरत में इन प्लाटों को बचाने के लिए एन केन प्रकारेण की नीति अपना रहे हैं
स्वामी ने कहा कि घोटाले के तहत करवाए गए अलॉट प्लाटों को रद्द करवाने के लिए उनकी यह मुहिम उस समय तक जारी रहेगी जब तक यह प्लाट रद्द नहीं होंगे और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज नहीं होता इसके लिए चाहे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े या फिर हाई कोर्ट का सहारा लेना पड़े

Comments