Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पार्षदों की शिकायत पर वार्ड 10 और 14 का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रमोद विज अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at February 6, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : शहरी विधायक प्रमोद विज वार्ड नंबर 10 के पार्षद एवं भाजपा महामंत्री की शिकायत पर देवपुरी रोड सैनी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुचे . जहां पर जगह जगह गंदगी के ढेर सड़क पर जल भराव जैसी समस्या देखी गयी विधायक विज ने आश पास के वासियों से बात की तो पता चला कि गली में नाला गैंग ने सफाई करने के बाद गंदगी वही छोड़ दी है.

विधायक विज ने सीएसआई जितेंद्र को तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए मौके पर ही विधायक विज ने पार्षद रविंद्र भाटिया के साथ गंगापुरी मार्ग पर दोनों तरह बन रहे नाले का भी निरीक्षण किया. जहां पर बाय तरफ का नाला बन गया है और दाय तरफ  के नाले का कार्य अधूरा पाया गया. मौके पर ही विधायक विज ने निगम के अधिकारी नवीन को 2 दिन में नाले के कार्य के अधूरे रह जाने की स्टेटस रिपोर्ट देने के आदेश दिए है.

वार्ड 10 के निरीक्षण के उपरांत विधायक विज वार्ड 14 में सेक्टर 12 मदर टेरेसा मार्केट के पास पहुचे जहां पर मार्केट के समाने जल भराव एवं वाटर हार्वेस्टिंग की समस्या पाई गयी . अवसर पर वार्ड की पार्षद शकुंतला गर्ग भी मौजूद रही. विधायक विज ने मौजूद व्यापरियों और नागरिको को जल्द से जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है.

विधायक विज ने बातचीत में बताया कि वे शहर के चहुंमुखी विकास तथा सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है. शहर मे जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को सुधरेंगे

Comments