Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


 27 सदस्यों की श्री सुदर्शन जन्म शताब्दी समिति पानीपत गठित की गई


BOL PANIPAT : 25 मार्च को जैन समाज की मीटिंग जैन स्थानक अंसल में संम्पन हुई जिसमें सर्वसम्मति से  27 सदस्यों की श्री सुदर्शन जन्म शताब्दी समिति पानीपत गठित की गई.

जिससे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया 4 अप्रैल 2022 से 4 अप्रैल 2023 तक राष्ट्रीय संत श्री सुदर्शन लाल जी महाराज का 100 वां  शताब्दी वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।  जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जैन स्थानक में हर महीने एक घंटे का जाप होगा।  

ब्लड कैम्प लगायें जायेंगे।  अलग अलग गांव व कॉलोनियों में फ्री आँखों के चेक अप कैंप, हेल्थ कैम्प व आँखों के फ्री ऑपरेशन कराये जायेंगे।  हर रविवार को भण्डारा लगाया जाएगा।  पानीपत में जहाँ जरूरत होगी वाटर कूलर लगायें जायेंगे।  बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जायेगा।  जैन समाज की ओर से हर जरूरत मंद बेटी की शादी में 51000 रुपये सहयोग दिया जायेगा।  दिव्यांग  लोगों के लिए विशेष कैंप लगाये जायेंगे जिसमें दिव्यांगों को फ्री कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, बैसाखी, हाथ रिक्शा व जरूरत का सामान मुहैया कराया जाएगा।

4 अप्रैल को पानीपत में सुबह 6 बजे से सभी जैन स्थानको में प्रभात फेरी निकली जाएगी व 8,से 10 सभी स्थानको में प्रवचन होंगे व उसके पश्चात भण्डारा लगाया जाएगा। जप तप सामयिक वर्तो के द्वारा गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जायेगी व उनका गुणगान किया जायेगा।  समिति में जगदीश जैन ,विजय जैन, राजीव जैन ,मनोज जैन ,विनय जैन, राजिन्दर जैन, प्रवीन जैन, राकेश जैन, जय भगवान जैन, राकेश जैन, राममेहर जैन, अजित जैन, अजय जैन, संजय जैन ,ईशवर जैन, बिजेन्द्र जैन ,रामपाल जैन, नरेन्द्र जैन, सुभाष जैन, आशीष जैन, रामकिशन जैन, सुशील जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, विनोद जैन को समिति का मेंबर चुना गया।   

Comments