श्रीया शर्मा ने नेशनल साइंस ओलंपियाड के दूसरे चरण में सफलता प्राप्त की.
BOL PANIPAT : श्रीया शर्मा ने नेशनल साइंस ओलंपियाड के दूसरे चरण में सफलता प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों में नेशनल ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जाता है । इसी के अंतर्गत साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में छात्रा श्रीया शर्मा ने अपने क्षेत्र में 82 रैंक प्राप्त करके दूसरे चरण में सफलता प्राप्त की और इस विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया । श्रीया की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह और चेयरमैन अतुल जैन ने बधाई दी और सम्मानित किया । प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के कार्य निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है अतः सभी बच्चों को इनमे भाग लेना चाहिए और कठोर परिश्रम करना चाहिए । अतुल जैन ने भी उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

Comments