Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में तान्या रही  प्रथम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई .बी. पी.जी.कॉलेज मे बी. कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा मेंटर प्रोफेसर आकांक्षा शर्मा द्वारा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण’ रहे। आज भी भारत के कई हिस्सों में महिलाओं को उचित अधिकार प्राप्त नहीं है उन्हें पुरुषों से कम समझ जाता है। इसलिए हमें जरूरत है महिला सशक्तिकरण की और इसी तरह जल संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि आजकल जल की उपलब्धता में कमी हो रही है। इसलिए विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं जल संरक्षण स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कक्षा के लगभग 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है। जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित  शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन  होता है प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तान्या, द्वितीय स्थान पर मुन्नी,तृतीय स्थान पर मनीषा रहे और विनीता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Comments