सीता हरण का मंचन किया
BOL PANIPAT : पानीपत स्थित कच्चा कैंप गुरु नानक पुरा में आयोजित रामलीला में शनिवार को सीता हरण का मंचन किया गया । सीता हरण का दृश्य देखकर लोग भावावेश हो गए। रामलीला मंचन के दौरान सीता के सहज, पतिव्रता और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व का परिचय भी लोगो से करवाया गया।शूर्पनखा ने सुन्दर – सा रूप धारण किया और वो भगवान राम के पास जाकर बोली कि हे राम, मैं आपसे विवाह करना चाहती हूँ, तब प्रभु श्री राम ने ये कहते हुए, ये प्रस्ताव ठुकराया कि वे विवाहित हैं और उनकी धर्मपत्नि सीता उनके साथ ही हैं और ये कहकर उन्होंने अपनी पत्नि सीता की ओर इशारा किया।प्रधान राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रामलीला पिछले 59 सालों से आयोजित होती आ रही है। साथ ही यह भी बताया कि रामलीला के मंचन से लोगों को हमारी संस्कृति और राम के जीवन के बारे में पता चलता है। इस दौरान पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने रामलीला का भरपूर आंनद उठाया और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद उनकी काफी सराहना भी की। इस अवसर पर श्री शिवालय मंदिर बजरंग दल सभा के सदस्य भी मौजूद रहे ।

Comments