समाज सेवा संगठन द्वारा बुजुर्ग लोगों के लिए महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी : प्रवीन जैन
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया मई के पहले सप्ताह में जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए उज्जैन महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन व आस पास के मंदिरों के दर्शन के लिए निशुल्क यात्रा जा रही है। इस धार्मिक यात्रा में आना जाना, धर्मशाला में रहना, खाना सब कुछ नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। धार्मिक यात्रा में जाने के इच्छुक मोबाइल नंबर 9812863034 पर संपर्क कर अपनी सीट बुक करवाएं । जैन ने कहा 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। बाबा भोले नाथ बहुत ही भोले है। अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। समाज सेवा संगठन पहले भी यात्रियों को माता वैष्णो देवी , शिवखोड़ी व मथुरा वृंदावन की यात्रा निशुल्क करवा चुका है। जैन ने कहा कि संगठन की ओर से पानीपत में 36 वाटर कूलर, जरूरतमंद बेटियों की शादी जरूरतमंद के इलाज, झुग्गी झोपड़ी व स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण करना, बुजुर्ग आश्रम, कुष्ठ आश्रम, अनाथ आश्रम में गर्म कपड़े व स्कूलों में ड्रेस वितरण करना, सावन में शिव भक्तों के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाना, महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा, समय समय पर दिव्यांगों को हाथ रिक्शा वितरण करना व अन्य सामाजिक कार्य करता आ रहा है। आगामी 15 अप्रैल को भी संगठन की ओर से दिव्यांग लोगों को हाथ रिक्शा वितरण की जाएगी।

Comments