Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


अब तक खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 69529 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 69529 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजैन्सियों द्वारा मंडियों में आए हुए समूचे गेंहू की खरीद की जा रही है और सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।

डीएफएससी जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस रविवार सांय इस कुल आवक में से अहर खरीद केन्द्र पर1150 मीट्रिक टन, बबैल में 700 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 7791 मीट्रिक टन, बापौली में 5877, छिछड़ाना में 1009, इसराना में 7193 मीट्रिक टन, मडलौडा में 11458 मीट्रिक टन, नौल्था में 335 मीट्रिक टन, पानीपत में 9128 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।

इसी प्रकार समालखा मण्डी में 23138 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1538 मीट्रिक टन, उरलाना में 212 टन गेंहू की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के  लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments