Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


नामांकन पत्रों की छंटनी 20 अक्तूबर को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at October 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के लिए प्राप्त उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की छंटनी (स्क्रूटनी) आज 20 अक्तूबर को होगी। 21 अक्तूबर को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 30 अक्तूबर व पंच व सरपंच के लिए 2 नवम्बर को मतदान होगा।

Comments