Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


घर से गहने व अन्य जरूरी सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 16, 2026 Tags: , , , , ,

चोरीशुदा 1 गैस सिलेंडर, गैस चुल्हा, एलईडी, चांदी के 4 सिक्के, नोज पिन व लॉकेट बरामद

BOL PANIPAT , 16 जून : सीआईए टू पुलिस टीम ने किशनपुरा में मकान से गहने व अन्य जरूरी सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम को विकास नगर में एनएफएल के गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी बतिश उर्फ पव्वा व किशनपुरा निवासी विक्की उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि सोमवार देर शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि विकास नगर में एनएफएल गेट के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने 24 अप्रैल की रात किशनपुरा में एक घर से सोने, चांदी के गहने और घर का अन्य जरूरी सामान चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मोहदीनगर समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार किशनपुरा निवासी विशेश्वर पुत्र विपत महतो की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। 23 अप्रैल की शाम वे किशनपुरा में कबाड़ा बिनने गए थे। तब उन्हे एक मकान पर ताला लगा दिखा। उन दोनों ने साजिश रचकर रात के समय उक्त मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने चोरी किए सामान में से सोने की 2 अंगूठी, 2 कान के कोके, 1 गैस सिलेंडर और कपड़े राह चलते एक अज्ञात युवक को 7 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचा 1 गैस सिलेंडर, 1 गैस चुल्हा, 1 एलईडी व चांदी के 4 सिक्के, पिली धातु की 1 नोज पिन व 1 लॉकेट बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला;
किशनपुरा चौकी में मोहदीनगर समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार किशनपुरा निवासी विशेश्वर पुत्र विपत महतो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फैक्टरी में काम करता है। उसकी पत्नी व बेटी गांव गई हुई थी। 24 अप्रैल की रात वह फैक्टरी से नाईट ड्यूटी कर कमरे पर आया तो गेट का ताला टुटा मिला। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर 2 गैस सिलेंडर, 1 गैस चुल्हा, 1 एलईडी, सोने का लॉकेट, नोज पिन, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी कान के कोके, चांदी की 1 पायल, 5 चांदी के सिक्के व नए कपड़े नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर का ताला तोड़कर उक्त सामान व गहने चोरी कर ले गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विशेश्वर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply