Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर थाना प्रबंधकों व अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2026 Tags: , , , , ,

अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

BOL PANIPAT , 27 मई: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों व चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के कड़े दिशा निर्देश दिए।
अपराध गोष्ठी में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

केस की जांच तय समय में पूरी करें
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका माननीय न्यायालय में चालान पेश करें। महिला विरूद्ध अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और थाना प्रबंधक स्वयं यह सुनिश्चित करे की पीड़ित का उचित न्याय मिले।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुने और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।

अपराध पर प्रभावी तरिके से अंकुश लगाए

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने महिला विरूध अपराध, वाहन चोरी, लूट, स्नेचिंग, चोरी, हत्या जैसी गंभीर वारदातों की रोकथाम हेतु थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इचार्जों को उचित व प्रभावी कदम उठाने के लिए सख्त निर्देश दिए। और कहा सभी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए।
इसके साथ ही जूआ, सट्टा खाईवाली, अवैध शराब व नशा तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नहीं किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताए। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments


Leave a Reply