Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध गोष्ठी का आयोजन पर अपराधों की रोकथाम के लिए थाना प्रबंधकों व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने इस दौरान कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए।
अपराध गोष्ठी में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, ट्रेनिज डीएसपी ज्योति व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज मौजूद रहें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय सीमा में जांच पूरी कर उसका माननीय न्यायालय में चालान पेश करें। महिला विरूध अपराधों में आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर अभियोग का शीघ्र निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुने और नियमानुसार त्वरिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फिडबेक भी लिया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने महिला विरूध अपराध, वाहन चोरी, लूट, स्नेचिंग, चोरी, हत्या जैसी गंभीर वारदातों की रोकथाम हेतु थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इचार्जों को उचित व प्रभावी कदम उठाने के लिए सख्त निर्देश दिए। और कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। उद्घोषित, पीओ, बेल जंपर अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकद्दमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाए।
इसके साथ ही जूआ, सट्टा खाईवाली, अवैध शराब, नशा तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने पर जोर दिया। कहा गांव व वार्डों को नशा मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम पंचायतों व मौजिज लोगों का सहयोग लिया जाए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारी, चोकी इंचार्जों को सार्वजनिक स्थानों, गाड़ियों में व रोड़ किनारे बैठकर शराब पीने व शराब ठेके के नजदीक रेहड़ियों पर शराब पिलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले में व गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने व आपराधिक घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताए। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments