जिला पुलिस में तैनात दो महिला सब-इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर बनी इंस्पेक्टर व एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर बना सब-इंस्पेक्टर.
-पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने तीनों के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : 22 नवम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर गायत्री व सब-इंस्पेक्टर निर्मला के कंधों पर स्टार लगा इंस्पेक्टर व असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर उपेंद्र के कंधों पर स्टार लगा सब-इंस्पेक्टर पदोन्नत करते हुए बधाई दी। उन्होने इस अवसर पर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में पुलिस विभाग एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेवारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और इस कसौटी पर खरे उतरेंगे।
इस दौरान रीडर एएसआई सुभाष व स्थापना शाखा से सब-इंस्पेक्टर दीपक व सुरक्षा शाखा इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह भी मौजूद रहे।

Comments