Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2026 Tags: , , , , ,

अपराध नियंत्रण, लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा व प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने पर दिया विशेष जोर

BOL PANIPAT , 22 जुलाई : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस श्री अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर थाना प्रबंधको, क्राइम यूनिट प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तय समय में निपटारा करें, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी नवीन संधू सभी थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट प्रभारी तथा चौकी इंचार्ज मौजूद रहें।

लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी दर्ज मुकदमे की जांच अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। प्रत्येक मामले की जांच निर्धारित समय सीमा में पूरी कर माननीय न्यायालय में समय पर चालान प्रस्तुत किया जाए। विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करते हुए निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

हर शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता से हो कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि थाना और चौकी में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति न्याय की उम्मीद लेकर आता है। इसलिए प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑफलाइन या उच्च अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हुई है, प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

गश्त बढ़ाएं, अपराधियों पर कड़ी नजर रखें

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने महिला विरूद्ध अपराध, हत्या, लूट, स्नैचिंग, वाहन चोरी एवं चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रबंधकों, क्राइम यूनिट प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा अपराध संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लगातार चोरी या लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां विशेष पुलिस तैनात कर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशा तस्करी एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में दोहराया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी इसी भावना से काम करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आगामी कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंन बताया कांवड़ यात्रा 29 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु हरिद्वार (उत्तराखंड) से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे। पानीपत यूपी बार्डर से सटा हुआ है। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त राजस्थान के हजारों कांवड़िएं पानीपत के रास्ते अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को समय रहते सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त सुनिश्चित करने, कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Comments


Leave a Reply