Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


-एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना सदर व थाना मतलौडा का औपचारिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को जांचा. अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को थाना सदर व थाना मतलौडा का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मालखाना, बेरिक व मैस को चेक किया। इसके पश्चात पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधको, चौंकी इंचार्जो व अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग लेकर दर्ज अभियोगों को चेक कर लंबित मामलों को जांचा और थाना प्रभारी, चौंकी इचार्ज व अनुसंधनकर्ताओं से इनमें कि गई कार्रवाई की जानकारी लेकर अनुसंधान में और अधिक गति लाने व निस्तारण के लिए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने संबंधि सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव, उरलाना चौकी इचार्ज सब इंस्पेक्टर बंसीलाल, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, थर्मल चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप व थाना का स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह इस दौरान थाना प्रबंधकों, चौंकी इंचार्जो, अनुसंधानकर्ताओं व अन्य तमाम पुलिस कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ ले। दर्ज मामलों की निष्पक्षता के साथ जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें।
पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने अपने थाना, चौकी के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने थाना प्रबंधक व चौंकी इंचार्जो को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किये जाने और पुलिस की महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी लगाकर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।

विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत निरंतर गश्त करें

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में निरंतर गश्त करें। शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर आए। नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की अच्छे से चेकिंग करें। किसी भी सूरत में मादक पदार्थ व शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। समय रहते शत प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा करवाएं। जो कोई लाइसेंसी हथियार जमा नही करवा रहा उसके खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments