एक पौधा मां के नाम जरूर लगाए: डीएफओ विजय लक्ष्मी
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
25 विद्यार्थियों को किया गया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
BOL PANIPAT, 22 मई। भगवान परशुराम शिक्षण महाविद्यालय, नारा (पानीपत) में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ विजय लक्ष्मी (आईएफएस) ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण करके की गई। डीऑफओ ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने से पर्यावरण संरक्षण होता है। यह जीवन को गति देने के लिए जरूरी है।
कार्यक्रम में स्कूल के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण पर निबंध, चित्रकला और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 25 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि सम्मानित किया गया। डीएफओ विजया लक्ष्मी आईएफएस ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने अनुभव सांझा किए और विद्यार्थियों को हमारे जीवन में स्वस्थ पर्यावरण के क्या लाभ है के बारे में समझाया।
प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को हमारे जीवन में पेड़-पौधों और जानवरों के महत्व के बारे में बताया। जिला समन्वयक कुलदीप शर्मा, जिला एचएसबीबी पानीपत ने जैव विविधता संरक्षण, बीएमसी के गठन के बारे में अपने अनुभव सांझा किए और विद्यार्थियों को एचएसबीबी के उद्देश्यों के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से हरियाणा में जैव विविधता की स्थिति और जैव विविधता संरक्षण में विद्यार्थियों के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की।
सहायक प्राध्यापिका ज्योति मेहरा ने विद्यार्थियों को बताया कि पेड़, जड़ी-बूटी, झाडिय़ाँ भी जैव विविधता का हिस्सा हैं और इन्हें बचाकर हम जैव विविधता का भी संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पेड़ों को बचाने का अनुरोध भी किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जैव विविधता अधिनियम, बीएमसी और पीबीआर के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त की। उन्हें जैव विविधता अधिनियम, पीबीआर के महत्व और जैव विविधता अधिनियम के अनुसार उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। कॉलेज की छात्राओं आंचल और नेहा ने जैव विविधता संरक्षण पर निबंध के साथ-साथ चित्रकला के बारे में जानकारी दी और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक डॉ दिनेश कुमार मौदगिल, कॉलेज प्राध्यापिकाएं श्रीमती सुनीता। रानी, सोनिया शर्मा, आकांक्षा कौशिक, प्रीति देशवाल, नरेंद्र सिंह, कृष्णा ग्रोवर, रितु खरब,पूजा जैन उपस्थित रही।

Comments