Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:28 जुलाई 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सनौली अड्डे पर नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सलीम निवासी बत्तरा कालोनी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम वीरवार देर शाम गश्त के दौरान सनौली अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल पैदल यूपी की और से सनौली रोड होते हुए गांव सनौली की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सनौली अड्डे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक यूपी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सलीम पुत्र रफिक निवासी बत्तरा कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी सलीम के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल यूपी के कैराना बस स्टेंड पर मिले एक अज्ञात युवक से 2500 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी सलीम को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments