Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बैंक अधिकारियों के साथ बैंकों की सुरक्षा को लेकर मीटिंग का आयोजन कर सुरक्षा संबधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बैंक अधिकारियों के साथ बैंकों की सुरक्षा को लेकर मीटिंग का आयोजन कर सुरक्षा संबधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मिटींग में सीटीएम विवेक चौधरी, बैंक एलडीएम कमल गिरधर व जिला के सभी सरकारी व निजी बैंकों के मैनजर व सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में बैंकों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे जिले के सभी बैंकों के सुरक्षा अधिकारी व बैंक मैनेजर की एक बैठक का आयोजन लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में किया गया। बैंक व एटीएम परिसर पर व कैश वैन पर किये गए सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी बैंक प्रबंधकों व बैंक के सुरक्षा अधिकारियों से रूबरू होते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का आहवान किया। उन्होने बैंक अधिकारियों से कहा की एटीएम पर जो सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, उनके बारे में पुलिस वैरिफिकेशन व किस कंपनी के सुरक्षा गार्ड लगाए गए है, इसकी जानकारी दे। पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एटीएम व बैंक में लगवाए। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। निर्धारित किये समय अनुसार ही एटीएम मशीन में कैश लोड करें।

उन्होंने कहा कि इन दिनों बैंकों में आपराधिक वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड बारे जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं। बैंकों के अंदर व बाहर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो व इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके ताकि गड़गड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सकें। कैंश को लाने ले जाने में सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें।

उन्होंने कहा ब्रांच मैनेजरों के नाम से शस्त्र लाईसेंस बने हुए है। अगर किसी के पास शस्त्र लाईसेंस नही है तो वह अपना लाईसेंस बनवाये। बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो। बैंक में या आसपास अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें जो बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा जिला पुलिस पूरी तरह से उनकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। पुलिस टीमों को बैंकों के बाहर समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने बैंकों की सुरक्षा से संबधित नियमों (एसओपी) की हार्ड काफी सभी बैंकों के सुरक्षा अधिकारी व बैंक मैनेजर को उपलब्ध करवाते हुए सुरक्षा मानकों की पालना करने बारे सभी को निर्देश दिए।

Comments