Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. चोरीशुदा तीन बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. चोरीशुदा तीन बाइक बरामद. एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एसआई संदीप ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अंकित पुत्र रमेश निवासी नूरपुर व अभिषेक पुत्र अशोक निवासी शहर मालपुर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एसआई संदीप ने बताया रविवार को गश्त के दौरान एंटी व्हीकल थेप्ट की एक टीम चोटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दोरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव डाडोला से चोटाला रोड होते हुए जीटी रोड की तरफ आ रहे है। युवको के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने चोटाला रोड पर तुंरत नाकाबदी कर संद्विगध बाइक सवार युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद डाडोला की और से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। पुलिस टीम ने बाइक सवार दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने उक्त बाइक मार्च 2021 में पसीना खुर्द से चोरी करने बारे स्वीकारा।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधौगिक सैक्टर 29 में मार्च 2021 में नफे सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी नूरपुर गुजरान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नफेसिंह ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 14 मार्च 2021 को पसीना खुर्द में दुकान के सामने से उसकी स्पलेंडर बाइक को अज्ञात युवक चोरी करके ले गए। थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने नफे सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बाइक चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार आरोपी अंकित व अभिषेक के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने नशे की हालत में अलग-अलग स्थान से दो अन्य बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियो की निशानदेही पर चोरी की उक्त दोनो बाइक बरामद कर, बाइक मालिक की पहचान न होने पर पुलिस टीम ने चोरीशुदा दोनो बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया। गिरफ्तार दोनो आरोपियो के कब्जे से चारी की कुल 3 बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आज दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments