Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


-अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई: ऑपरेशन आक्रमण.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत पुलिस की 56 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 5 आरोपी किए गिरफ्तार

-30 बोतल अवैध देसी शराब व जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 2270 रूपये की नगदी बरामद

BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार 27 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। इस दौरान जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर लड़ाई झगड़े, एक्साइज व गेम्बलिग एक्ट के मामलों में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 56 टीमें बनाकर जिसमे कुल 211 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें सुबह छह बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी।

अभियान के तहत 1 आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर कब्जे से 30 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 2270 रूपये की नगदी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट व गेम्बलिग एक्ट का एक-एक अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। 
इसके अतिरिक्त पुराने आपराधिक मामलें के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हाईवे पर लेन ड्राइविंग के नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 102 भारी वाहनों के चालान किए।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 को दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments