Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2024,सीआईए वन पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में घर के बाहर गली में घुम रहे युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को शुक्रवार देर शाम सेंक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि निवासी हरिसिंह कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने दोनों साथी आरोपी चेतन उर्फ बंटी निवासी दिनानाथ कॉलोनी व मोहित निवासी राकेश कॉलोनी के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 6 जुलाई को आरोपी चेतन उर्फ बंटी व मोहित को दिनानाथ कॉलोनी से गिरफतार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी रवि निवासी हरिसिंह कॉलोनी के साथ मिलकर 13 जून को एक बाइक पर सवार होकर देशराज कॉलोनी में भोला चौक के पास गली में पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। मोबाइल के कवर में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व करीब 30 हजार रूपए थे।
स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में राजकपूर पुत्र ओमप्रकाश निवासी भोला चौक देशराज कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी रवि की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments